Search

हरियाणा के नूंह में महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

Mar 10, 2026 10:09 AM

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में सोमवार को 28 वर्षीय एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के पिता हनीफ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने अपने ससुराल वालों के कारण यह कदम उठाया, जिन्होंने न केवल दहेज के लिए, बल्कि बेटा न होने के कारण भी उसे प्रताड़ित किया। फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी सुभाष चंद ने कहा कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के पति और ससुराल के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृत महिला की पहचान बदोपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शाहिला और उसकी बेटियों - सात वर्षीय अक्सा, चार वर्षीय सनोफिया और छह महीने की बच्ची के रूप में की गई है। पड़ोसियों के मुताबिक, शाहिला और उसके पति शाहिद के बीच लगातार लड़ाई होती रहती थी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!