Search

हरियाणा में घना कोहरा: यातायात प्रभावित, विजिबिलिटी कम होने से बस समेत 5 वाहन टकराए, आज से मौसम में बदलाव के आसार

Jan 17, 2026 5:57 AM

Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है जिस से जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। बुधवार यानी आज के दिन को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय सोनीपत, पानीपत, करनाल, रोहतक, झज्जर समेत जीटी रोड से जुड़े कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। शहरों के बाहरी इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य रही, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण करनाल में नेशनल हाईवे पर कुटेल गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां लिबर्टी कंपनी की एक बस समेत कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए।


हादसे में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक महिला की टांगें कटने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और यातायात को नियंत्रित किया। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा। अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—चंडीगढ़ में 6.0 डिग्री, अंबाला में 5.8 डिग्री, हिसार में 5.6 डिग्री, करनाल में 4.9 डिग्री और रोहतक में 5.4 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे और हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!