Search

हरियाणा के इतिहास में धान घोटाला प्रदेश में सबसे बड़ा करोड़ों-अरबों रुपए का घोटाला है: व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष गर्ग

Feb 28, 2026 12:58 PM

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारी व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा विधानसभा में धान घोटाले की चर्चा पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में धान घोटाला प्रदेश में सबसे बड़ा करोड़ों-अरबों रुपए का घोटाला है। हरियाणा में करोड़ों रुपए धान घोटाला प्रभावशाली नेता व अफसरों की मिली भक्ति से हुआ है। 

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में सरकार ने 53 लाख 98 हजार मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीदी की थी मगर 2025-26 में सरकार ने 62 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की है जबकि हरियाणा में भारी बारिश व बाढ़ आने के कारण लगभग 35 प्रतिशत धान व अन्य फसल खराब हो गई थी। फसल खराब होने के बावजूद भी पहले से 9 लाख 15 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद ज्यादा करने से साफ तौर पर घोटाला दिख रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रभावशाली नेता व अफसरों के इशारे से धान का फर्जी गेट पास व फर्जी बिलिंग करके करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। 

पिछले साल 2024/25 में भी करोड़ों रुपए का धान घोटाला हुआ था। जिसकी एफआईआर भी दर्ज है मगर अभी तक असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया और ना ही घोटाला की रकम की वसूली की गई है। हरियाणा सरकार को धान घोटाले की हाईकोर्ट के सेटिंग जज से जांच करवा कर घोटाले की रकम की वसूली करनी चाहिए। धान की एमएसपी 2389 रुपए प्रति क्विंटल है। सरकारी एजेंसिओं ने किसान की धान 1500 से लेकर 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीद करके किसानों को लूटने का काम किया है। इतना ही नहीं सरकारी अधिकारियों ने यूपी व बिहार का घटिया धान की खरीद करके सरकारी खजाने को चूना लगाने का काम किया है, जो के किसानों के साथ धोखा है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!