Search

हिसार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढी महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Dec 26, 2025 10:58 AM

हिसार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राखीगढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय “राखीगढ़ी महोत्सव-2025” का शुभारंभ कर आए हुए सभी परिवारजनों का स्वागत किया। यह सभी हरियाणावासियों के लिए गर्व का विषय है कि विश्व की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओं में से एक का महत्वपूर्ण केंद्र हरियाणा की पावन धरा पर स्थित है। राखीगढ़ी को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही यहाँ विश्वस्तरीय पुरातत्व संग्रहालय, शोध संस्थान, पर्यटन सुविधाओं और आधुनिक आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है।


तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास का जीवंत उत्सव है, जो युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और इस ऐतिहासिक स्थल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर टीम हरियाणा के मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, मंत्री रणबीर गंगवा, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, हांसी विधायक विनोद भयाना, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व विधायक डीपी वत्स, हिसार मेयर प्रवीण पोपली लगायत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!