करनाल/असंध: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। पेंशन को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। जबकि लाभार्थी का पैसा सीधा उस गरीब आदमी के खाते में जाए इस गारंटी के साथ डबल इंजन सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास है। बुजुर्गों का सम्मान करना  हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा सरकार ने पेंशनरों को  तोहफा देते हुए सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में बढ़ोतरी की तथा साथ ही बढ़ी हुई राशि के साथ 3 माह की पेंशन भी सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह बात कैबिनेट मंत्री ने असंध में गत दिवस को देर सांय नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी के आवास पर जलपान के दौरान मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कही।


कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्येक व्यक्ति एवं वर्ग का समान रूप से उत्थान करती है किसी के साथ किसी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। आज प्रदेश में प्रत्येक वर्ग को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि असंध क्षेत्र की किसी भी समस्या के समाधान हेतु वो हमेशा तत्पर है और आमजन को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन प्रवीन राणा, नपा वाइस चेयरमैन राजिंद्र ढींगड़ा, डीएसपी गोरखपाल राणा, एसएचओ नसीब सिंह ,रामावतार जिंदल, राजपाल भट्ट,नरेन्द्र पाल गर्ग ,पार्षद ऋषि मुंडे,चरणजीत कौर, अमित राणा, राजकुमार बंसल, मुखपाल, जीतराम, रोशन लाल  व सोनू बोहत सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!