Search

Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु निवास पर शिक्षकों ने खेली होली, कुलगुरु व उनकी धर्मपत्नी को लगाया रंग

Mar 05, 2026 1:40 PM

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु निवास पर शिक्षकों ने हर्षाेल्लास, आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कुलगुरु प्रो. सोम नाथ सचदेवा तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।


रंगों और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विश्वविद्यालय परिवार को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं और पारस्परिक सहयोग, समन्वय तथा आत्मीयता को सुदृढ़ बनाते हैं।

इस अवसर पर प्रो. अमित लूदरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. भगवान सिंह चौधरी, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. महबीर रंगा, कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. आनंद कुमार, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. अमित कुमार, डॉ. नरेश सागवाल, डॉ. मनीषा संधू, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. रमेश कैत, डॉ. हरविंदर सिंह लोंगोवाल, डॉ. सुशील ताया, दिविज गुनगनानी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


कुवि कुलसचिव निवास पर हर्षोल्लास से मनी होली

कुरुक्षेत्र, 04 मार्च। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल के निवास पर होली का पर्व उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव का आनंद उठाया।

इस मौके पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और समन्वय का प्रतीक है, जो संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करती है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. सुशील टाया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!