Search

ऑल इंडिया 450वीं रैंक लाने वाले प्रथम गर्ग से मिले स्कूल पदाधिकारी, नवीन जिंदल को दी बधाई

Jun 04, 2026 5:36 PM

लाडवा (कैलाश गोयल) जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में कुरुक्षेत्र जिले का नाम रोशन करने वाले लाडवा के होनहार छात्र प्रथम गर्ग को कुरुक्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने विशेष रूप से बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और हिसार से विधायक सावित्री जिंदल ने छात्र की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे होनहार युवा ही नए भारत के तकनीकी भविष्य की नींव हैं। उन्होंने प्रथम के उज्ज्वल भविष्य और देश के शीर्ष संस्थान में दाखिले के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रोजगार मेले से युवाओं को मिल रही नई दिशा: पवन गर्ग

इस बड़ी कामयाबी के बाद संजय गांधी मेमोरियल स्कूल की प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा और वरिष्ठ अध्यापकों की एक टीम ने सांसद नवीन जिंदल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें स्कूल के छात्र की इस गौरवमयी उपलब्धि से अवगत कराया गया।

मुलाकात के दौरान प्रधान पवन गर्ग ने सांसद नवीन जिंदल के हालिया प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में लगाया गया रोजगार मेला युवाओं के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा, "कौशल विकास (Skill Development) के जरिए युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना एक दूरदर्शी सोच है। इससे युवाओं के भीतर अपनी योग्यता को निखारने की एक नई ललक पैदा हुई है।"

स्कूल में जश्न का माहौल, अन्य छात्रों के लिए बने प्रेरणास्रोत

प्रथम गर्ग की इस सफलता से लाडवा और धनोरा क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रथम शुरू से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और अनुशासित रहा है। उसकी 450वीं रैंक न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे स्कूल स्टाफ की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। इस खास मौके पर लाडवा की सक्रिय समाजसेविका आशा शर्मा और राजबीर शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा बेटे की कामयाबी से गदगद पिता नवीन गर्ग, पूनम शर्मा, मोनिका जिंदल और अमन शर्मा ने भी इस खुशी के पल को साझा किया और मिठाई बांटकर छात्र की मेहनत को सलाम किया। 

You may also like:

Please Login to comment in the post!