Search

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: वैन व सीमेंट मिक्सर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Apr 13, 2026 3:12 PM

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में आज यानी सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है जहां करीब 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। दरअसल राज्य के ठाणे जिले में आज सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। यह हादसा कितना बड़ा और दर्दनाक था इस‍का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। 

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए  उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा था।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ और टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार सभी यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को तत्काल उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान और जाम की स्थिति

हादसे में मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। अब तक छह मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के बाद कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर कुछ घंटों तक लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

स्थानीय जानकारी और टक्कर का कारण

स्थानीय लोगों ने बताया वैन रोजाना की तरह कल्याण से मुरबाड जा रही थी और उसमें ड्राइवर समेत 12 से 13 लोग सवार थे। रैता ब्रिज पर दोनों वाहन तेज गति में थे और टक्कर के बाद नौ लोगों की मौके पर मौत हुई दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया और दो घायल गंभीर हैं।

You may also like:

Please Login to comment in the post!