Search

फिल्म 'राजा शिवाजी' को महाराष्ट्र में कर-मुक्त घोषित किया जाना चाहिए : अंबादास दानवे

May 06, 2026 12:45 PM

छत्रपति संभाजीनगर: शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने सोमवार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' को महाराष्ट्र में कर-मुक्त घोषित करने की मांग की ताकि इसे अधिक से अधिक दर्शक देख सके। दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे एक पत्र में यह मांग की। अभिनेता रितेश देशमुख द्वारा सह-लिखित और निर्देशित 'राजा शिवाजी', मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और वर्तमान में सिनेमाघरों में प्रदर्शित है।

दानवे ने कहा कि यह फिल्म शिवाजी महाराज के कार्यों को लोकप्रिय बनाती है, इसे कर-मुक्त घोषित किया जाना चाहिए, जिससे फिल्म के टिकट सस्ते होंगे और अधिक लोग इसे देख सकेंगे। दानवे को हाल में निर्विरोध विधान परिषद का सदस्य (एमएलसी) चुना गया। विधान परिषद में पूर्व में विपक्ष के नेता रहे दानवे ने कहा कि यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक के कार्यों और योगदान को दर्शाती है। यह फिल्म नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में मराठा साम्राज्य के प्रशासनिक कौशल और 17वीं शताब्दी के राजा की 'गोरिल्ला युद्ध' नीतियों को भी दिखाया गया है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!