Search

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा! अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ज्यादती, मामला दर्ज

May 03, 2026 1:27 PM

पानीपत (जग मार्ग)। पानीपत के किला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला का बीता हुआ कल उसके आज के लिए अभिशाप बन गया। एक युवक ने शादी से पहले की कुछ अश्लील तस्वीरों और वीडियो को हथियार बनाकर न केवल महिला का सालों तक शोषण किया, बल्कि उसकी हस्ती-खेलती गृहस्थी को भी बर्बादी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब हालत यह है कि पीड़िता का पति उससे रिश्ता तोड़ने की बात कह रहा है।

शादी के बाद 'काल' बना पूर्व प्रेमी

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसका परिचय जींद निवासी एक युवक के साथ था। उसे लगा था कि शादी के बाद नई जिंदगी शुरू होने पर पुराना अध्याय बंद हो जाएगा, लेकिन आरोपी उसके लिए काल बन गया। महिला का आरोप है कि आरोपी के पास उसके कुछ निजी वीडियो और फोटो थे। इन्हीं को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी पिछले कई साल से उसे डरा-धमक रहा था और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना रहा था।

रील बनाने और शादी करने का दबाव

हैरानी की बात यह है कि आरोपी की सनक यहीं नहीं रुकी। वह महिला पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह अपने पति को छोड़ दे और उससे शादी कर ले। इतना ही नहीं, आरोपी चाहता था कि महिला उसके साथ सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बनाए। महिला अपना घर और इज्जत बचाने के लिए लंबे समय तक इस जुल्म को खामोशी से सहती रही, लेकिन आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने पति की मौजूदगी में ही महिला के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

इस घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली है। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद किला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से उन डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है जिनके दम पर आरोपी ब्लैकमेलिंग कर रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!