Search

पंजाब में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच महिलाएं गिरफ्तार

Feb 17, 2026 4:26 AM

लुधियाना: पंजाब पुलिस ने सोमवार को कथित बाल तस्करी और नवजात बच्ची की बिक्री में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने 13 फरवरी को जन्मी बच्ची को कथित रूप से 2.10 लाख रुपये में बेच दिया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में बच्ची की मां, एक नर्स, एक चिकित्सक और खरीददार महिला शामिल हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, मोगा जिले के नंगल गांव के एक निसंतान दंपति को यह बच्ची बेची गई थी।

उसने कहा कि आर्थिक तंगी और पति के दबाव के कारण बच्ची की मां नवजात को बेचने के लिए तैयार हुई। उसका पति उत्तर प्रदेश का रहने वाला दिहाड़ी मजदूर है और दंपति की पहले से चार बेटियां हैं। जांच में खुलासा हुआ कि डॉ. मनमीत कौर के नेतृत्व में यह सौदा लुधियाना के एक निजी नर्सिंग होम के माध्यम से तय किया गया था। भुगतान ऑनलाइन किया गया और एक बिचौलिए की मदद से सौदा पूरा हुआ। पुलिस ने बताया कि बच्ची को संरक्षण में रखा गया है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!