चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मंगलवार को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस ने वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर 2,700 से अधिक छापे मारे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ की शुरुआत की थी। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत, लगभग 12,000 कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पंजाब भर में वांछित अपराधियों से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारी के अनुसार, कुल 2,596 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1,634 को गिरफ्तार किया गया। इनमें 53 घोषित अपराधी और एहतियातन हिरासत में लिए गए 534 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 1,015 व्यक्तियों से पूछताछ की गई और बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

You may also like:

Please Login to comment in the post!