Punjab News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा में रैली को संबोधित करेंगे
Feb 26, 2026 1:54 PM
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमिज शर्मा 14 मार्च को पंजाब के मोगा में ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने कहा कि यह रैली राज्य में पार्टी के आगामी चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।
मोगा में होगी बदलाव रैली
शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है और जनता का समर्थन बढ़ रहा है।
2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
भाजपा इस रैली को 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अहम मान रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम चुनावी रणनीति के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा होगा।
आप सरकार पर निशाना
शर्मा ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने हाल में हुई जबरन वसूली और गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में मादक पदार्थ, अवैध खनन और भ्रष्टाचार की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। पार्टी ने राज्य में सुशासन और विकास का वादा दोहराया।