Search

पंजाब में हेरोइन तस्करी मामले में सेना के जवान सहित छह लोग गिरफ्तार

Feb 22, 2026 7:39 AM

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का रविवार को भंडाफोड़ करते हुए सेना के एक जवान और एक बर्खास्त पुलिसकर्मी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों से शामिल हैं।

डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि फरीदकोट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेरोइन तस्करी के एक सुव्यवस्थित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारी ने बताया, "इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सेना का एक जवान और एक बर्खास्त पुलिसकर्मी भी शामिल है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार और दो वाहन (एक थार और एक एक्सयूवी) बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!