August 31, 2026

महेंद्रगढ़ में 17 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी जन्मदिवस समारोह

0
oplus_134217730

oplus_134217730

Narnaul/Ateli news:

आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस कार्यक्रम को लेकर जांगिड़ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडी अटेली जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रधान संतोष कुमार ने की।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवक मास्टर ओमप्रकाश कोथल खुर्द और वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और सूचना समाज के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री स्वयं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जिला महेंद्रगढ़ पहुंच रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के वंशज होने के नाते यह हम सबका अपना प्रमुख कार्यक्रम है, इसलिए समाज के लोगों को अपनी पूरी तन्मयता और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ानी चाहिए।
अटेली जांगिड़ समाज के अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित जांगिड़ बंधुओं ने एक स्वर में इस आयोजन को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने और भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed