August 24, 2026

श्रावण मास में भक्तिरस में डूबा नारनौल, शिव कुटी मंदिर में एक माह से गूंज रही श्रीराम धुन

0
Nnl 2

Narnaul News:

श्रावण मास को भक्ति और आस्था का मास माना जाता है। कहीं भोले भक्त कावड़ में गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, तो कहीं प्रभु श्रीराम के नाम की धुन कानों में भक्ति का रस घोल रही है।

इसी कड़ी में पुरानी सराय स्थित शिव कुटी मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास से श्रीराम धुन का अखंड पाठ चल रहा है। मुख्य यजमान सुरेंद्र बोहरा परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुजारी योगेश शर्मा व राहुल शास्त्री के सानिध्य में सैकड़ों भक्तगण प्रतिदिन श्रद्धा भाव से प्रभु श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक “श्रीराम जय राम जय जय राम” की मधुर ध्वनि गूंजती रहती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर धुन में शामिल हो रहे हैं और भक्ति का लाभ ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पूरे श्रावण मास तक लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed