हरियाणा महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने पीएम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना

Narnaul News: हरियाणा महिला आयोग की सदस्य श्रीमती भारती सैनी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को अपने निवास स्थान पर सुना। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विचारों और महत्वपूर्ण विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से नशामुक्त युवा और विकसित भारत, युवाओं को सही दिशा देने, महिला सशक्तिकरण तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया। श्रीमती भारती सैनी ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों लोगों को राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के विचार प्रत्येक वर्ग को प्रेरणा देते हैं और युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि आज परिवार के साथ ‘मन की बात’ सुनना विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। प्रधानमंत्री जी का नशामुक्त भारत और विकसित भारत का संकल्प तभी सफल होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, संस्कारों से जुड़े रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
