Search

चंडीगढ़: इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा

Dec 06, 2025 4:57 AM

चंडीगढ: इंडिगो की एक दर्जन से जायदा फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जबरदत हंगामा हुआ। इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इंडिगो के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार यात्रियों को फ्लाइट भी रिशेडूल करने को कहा जाता रहा पर यात्रियों का कहना था कि उनको फ्लाइट की आवश्यकता आज थी। कई यात्री दूर दूर से आए थे क्योंकि उनको फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना समय पर नहीं मिली। काउंटर पर कुछ यात्री इंडिगो स्टाफ से भिड़ते भी दिखे। शुक्रवार को यात्री इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंचे, लेकिन यहां से पहले यात्रियों को फ्लाइट के विलंब होने की सूचना दी गई।बाद में फ्लाइट को रद कर दिया गया। 


जिसकी वजह से किसी यात्री का नौकरी पर जाना, किसी यात्री की परिवार की शादी में जाना था, तो किसी डॉक्टर को अपने मरीजों के साप्ताहिक जांच के लिए जाना था, वह सभी छूट गया। इससे मौके पर मौजूद यात्री भड़क गए। एयरपोर्ट स्टाफ की तरफ से काफी मशक्कत के बाद समझाया गया। वहीं, चंडीगढ़ से चलने वाली इंडिगो की सभी फ्लाइट्स को 8 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। इसकी वजह से सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ​​​​​​​ इंडिगो फ्लाइट की तरफ से यात्रियों को सूचित किया गया कि सभी का रिफंड उनके पास ऑनलाइन पहुंच जाएगा और अब 8 दिसंबर तक चंडीगढ़ से इंडिगो की कोई फ्लाइट संचालित नहीं होगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फ्लाइट कंपनी की तरफ से उन्हें फ्लाइट रद होने के बारे में कोई सूचित भी नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण ज्यादा परेशानी हो रही है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!