चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमृतसर में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अनुसार, लुधियाना में न्यूनतम तापमान सात, पटियाला में नौ, पठानकोट में 5.2 और बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, करनाल में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी, सिरसा और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह, 6.4 और 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!