Search

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला कबूलनामा: पैसों के लिए प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप

Jun 04, 2026 3:00 PM

मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अपने बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर और कानूनी पचड़े में बदलता नजर आ रहा है। दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुँचीं शिल्पा ने एक ऐसा सच कुबूला जिसने सबको सन्न कर दिया। शिल्पा ने हंसते हुए स्वीकार किया कि सुपरहिट शो 'भाभी जी घर पर हैं' के विवाद के वक्त उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की जो शिकायत दर्ज कराई थी, वह पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी थी। शिल्पा के मुताबिक, उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि दबाव में आकर प्रोड्यूसर उनकी रुकी हुई पेमेंट क्लियर कर दें।

गिरफ्तारी की उठी मांग, हिना और पूजा बेदी का फूटा गुस्सा

शिल्पा शिंदे के इस कबूलनामे के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था 'NCM इंडिया काउंसिल फॉर मैन अफेयर' ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, बिग बॉस में शिल्पा की सह-प्रतियोगी रहीं हिना खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि किसी विवाद को जीतने या अपनी बात मनवाने के लिए 'महिला कार्ड' का ऐसा घिनौना इस्तेमाल बेहद शर्मनाक है। हिना ने कहा कि उस बेकसूर प्रोड्यूसर और उनके परिवार को इस झूठे आरोप के कारण जिस मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा, उसका असली शिकार वह परिवार है। दूसरी ओर, अभिनेत्री पूजा बेदी ने भी शिल्पा की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे झूठे आरोप असल पीड़ित महिलाओं की लड़ाई को कमजोर करते हैं और इसके लिए कानूनन कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विवाद पर शिल्पा शिंदे का पलटवार, वीडियो में किए आपत्तिजनक इशारे

चारों तरफ से हो रही थू-थू और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकने के बाद शिल्पा शिंदे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। शिल्पा इस वीडियो में बेहद आक्रामक नजर आईं और उन्होंने उंगली से आपत्तिजनक इशारे करते हुए कहा कि जो लोग उनके खिलाफ पीआर (PR) चला रहे हैं या कमेंट कर रहे हैं, उन्हें 'घंटा' फर्क नहीं पड़ता। शिल्पा ने कहा, "मैंने जो कुछ कहा, वह सच था और मैं इस झूठ के बोझ के साथ नहीं जी सकती थी। दुनिया कभी अच्छे काम की तारीफ नहीं करती।"

"मैं खुदकुशी करने वाली थी, मेरा दर्द कोई नहीं जानता"

वीडियो के आखिर में शिल्पा शिंदे ने भावुक कार्ड खेलते हुए उस दौर का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने दावा किया कि जब यह पूरा विवाद हुआ था, तब वह इस कदर टूट चुकी थीं कि सुसाइड करने वाली थीं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के बाद उन्हें एक प्रशंसक मिला जिसने बताया कि उसके पिता ने कार्यस्थल पर झूठे आरोपों से तंग आकर सुसाइड कर लिया था और वह लड़का खुद भी जान देने वाला था, लेकिन शिल्पा को देखकर उसे जीने की प्रेरणा मिली। शिल्पा ने आक्रोश में कहा, "जो लोग आज मुझ पर भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो। मेरा कुछ बुरा होने वाला नहीं है। उस वक्त की स्थिति क्या थी, यह सिर्फ मुझे और उस प्रोड्यूसर को पता है, जिसके लिए सॉरी शब्द भी बहुत छोटा है।"

You may also like:

Please Login to comment in the post!