Search

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का ‘कुली’ घायल

Feb 07, 2026 3:09 PM

मेंढर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक ‘कुली (पोर्टर)’ घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि स्लोत्री-पाटिया गांव का निवासी जुल्फकार अहमद (24) दोपहर करीब 2.10 बजे मनकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके में अनजाने में एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से घायल हो गया।


उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोधी अवरोधक प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें हैं, जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायल ‘कुली’ को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

You may also like:

Please Login to comment in the post!