Search

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़

Feb 03, 2026 11:48 AM

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



अधिकारियों के अनुसार

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले के रामनगर क्षेत्र में जाफ्फेर जंगल में पुलिस और सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी के भी हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।



जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से संबंधित हैं आतंकवादी 

विशाल वन क्षेत्र में यह अभियान सोमवार तड़के दो से तीन आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया, जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से संबंध है।


You may also like:

Please Login to comment in the post!