Search

Breaking: जीरकपुर में पुलिस चौंकी के बाहर आग लगाने वाली युवती की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत, आरोपी युवक पहले ही गिरफ्तार

May 09, 2026 2:26 PM

मोहाली: एफआईआर ना दर्ज होने के चलते जीरकपुर में बलटाना पुलिस चौकी के बाहर आग लगाकर खुदखुशी करने वाली युवती की आज शनिवार को मौत हो गई है। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसके बाद उसका पीजीआई में इलाज चल रहा थ और आज युवती ने  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

दरअसल युवती का आरोप था जिसके साथ युवक वो रिलेशन में थी उस युवक द्वारा उसे शादी का झांसा देकर पहले रेप किया गया फिर उस युवक ने उस से अपना सैलून खेलने के लिण्‍ पांच लाख की रकम मांगी। जानकारी के मुताबिक युवती उसे 2 लाख नकद दे चुकी थी फिर बाकी की रकम युवक ने उसके नाम पर लोन करवाकर ली। पैसों और किश्तों को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो दोनों में झगड़ा हो गया। युवती ने पुलिस में कंप्लेंट कर आरोप लगाया कि उसने रेप कर पैसे भी ठग लिए। हालांकि, पुलिस ने युवक पर केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन युवती ने 28 अप्रैल को पुलिस पर आगे की कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली और बुरी तरह झुलस गई। 

मौत से पहले घायल युवती का बयान

मैं जल रही थी.. साथ ही अपने मोबाइल से सामने खड़े पुलिस कर्मियों की वीडियो भी बना रही थी। वहीं, पुलिस मुलाजिम भी सामने से वीडियो बनने लगे। वे कह रहे थे कि पहले औपचारिकता पूरी करो, फिर शिकायत दर्ज करेंगे। खुद को आग लगाते ही मेरे चीखने की आवाज सुन नजदीक में खेल रहे कुछ युवक भागते हुए चौकी के बाहर पहुंचे। उन्होंने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला तो उनको पुलिस वालों ने उन्हें भगा दिया। 

मैंने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए आत्मदाह की धमकी दी, लेकिन जब एक नहीं सुनी गई तो मजबूरन खुद को आग लगानी पड़ी। यह बात पीजीआई के प्लास्टिक वार्ड एवं बर्न यूनिट में भर्ती जीरकपुर के बलटाना पुलिस चौकी के बाहर आत्मदाह करने वाली पीड़िता ने कहीं थी।

सबूत वाले मोबाइल लौटा नहीं रही पुलिस, परिवार को महंगे फोन का ऑफर

इस घटना को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है। क्योंकि पीड़िता के दो मोबाइल फोन अब भी परिवार को नहीं दिए गए हैं। उन दोनों मोबाइल में आरोपित युवक और पुलिस के खिलाफ भी कई सबूत हैं, जिनमें युवती द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो भी है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उन दोनों मोबाइल के बदले उन्हें नए महंगे मोबाइल फोन देने का ऑफर दिया।

निजी होटल में दुष्कर्म का आरोप, पैसों को लेकर बढ़ा विवाद

युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी युवक उसे बलटाना इलाके के एक निजी होटल में ले जाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में दोनों के बीच पैसों और रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ गया। शिकायत के बाद मामला पंचकूला पुलिस से बलटाना पुलिस चौकी पहुंचा था। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान युवती ने पुलिस पर मामले में धीमी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद वह लगातार पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रही थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने सैलून खोलने के नाम पर युवती से करीब पांच लाख रुपये लिए थे। पहले आरोपी ने युवती से दो लाख रुपये नकद लिए और बाद में उसके नाम पर लोन भी करवाया। किश्तों और पैसों को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। युवती ने आरोप लगाया था कि युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ धोखा किया। पुलिस रिकॉर्ड में भी ठगी और दुष्कर्म से जुड़े आरोप दर्ज किए गए थे। इसी विवाद के बाद युवती लगातार न्याय की मांग कर रही थी।

28 अप्रैल को चौकी के बाहर लगाई आग, पीजीआई में दर्ज हुए वीडियो बयान

पीड़िता 28 अप्रैल को फिर बलटाना पुलिस चौकी पहुंची थी। उसका आरोप था कि उसकी शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई नहीं हो रही और पुलिस ढिलाई बरत रही है। इसी दौरान कथित तौर पर चौकी से बाहर निकाले जाने के बाद उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की। गंभीर हालत में पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। युवती करीब दो सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझती रही।

इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में एसडीएम की मौजूदगी में युवती के वीडियो बयान भी दर्ज किए गए थे। अधिकारियों ने बयान को जांच का अहम हिस्सा माना है। पुलिस अब उन बयानों को भी विभागीय जांच में शामिल कर रही है। युवती की मौत के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायत निस्तारण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

घटना के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मोहाली के डीसी और एसएसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही बलटाना चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मोहाली पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि विभागीय कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे। युवती की मौत के बाद जीरकपुर और बलटाना इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

You may also like:

Please Login to comment in the post!