आईपीएल 2026: मुल्लांपुर स्टेडियम में कल होगा PBKS और GT का मैच, प्रशासन ने बदले ट्रैफिक रूट, दोनो टीमें तैयार
Mar 30, 2026 1:26 PM
मोहाली: मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला 30 मार्च की शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं और सोमवार को स्टेडियम में प्रैक्टिस सत्र आयोजित करेंगी। पंजाब किंग्स के लिए यह घरेलू मैदान है, जहां टीम पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रही है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम रविवार शाम को शहर पहुंची और अब वह भी मैच से पहले पिच और परिस्थितियों को समझने में जुटी है।
टीमों की तैयारी और रणनीति
पंजाब किंग्स अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। टीम के खिलाड़ी पहले से ही मुल्लांपुर के इस मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं, जिससे उन्हें पिच और मौसम की बेहतर समझ है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार इस मैदान पर मैच खेलने जा रही है, इसलिए वह प्रैक्टिस के दौरान पिच के व्यवहार और आउटफील्ड का आकलन करेगी। शाम 5:30 बजे टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग मीडिया से बातचीत कर टीम की तैयारियों पर जानकारी देंगे।
दक्षिण मार्ग से आने वालों के लिए रूट
दक्षिण मार्ग से स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए प्रशासन ने दो प्रमुख रूट तय किए हैं। पहला रूट मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड की ओर जाता है, जहां से ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास से PR-7 एयरपोर्ट रोड पर चढ़कर स्टेडियम रोड तक पहुंचा जा सकता है। दूसरा विकल्प यह है कि वाहन चालक बद्दी-कुराली रोड पर आगे बढ़ते हुए इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम पहुंचें।
एयरपोर्ट रोड और कुराली साइड के रूट
एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वाले दर्शकों के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बद्दी या कुराली रोड से आने वाले वाहन PR-7 रोड पर सीधे चलते हुए स्टेडियम रोड की ओर दाहिने मुड़ सकते हैं। वहीं कुराली साइड से आने वाले लोग भी सीधे स्टेडियम रोड पर राइट टर्न लेकर आसानी से स्टेडियम पहुंच सकेंगे।
PGI और मध्य मार्ग से पहुंचने का रास्ता
PGI और मध्य मार्ग की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए भी दो वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। पहला रूट बद्दी-कुराली रोड के जरिए PR-7 एयरपोर्ट रोड पर पहुंचता है, जहां से स्टेडियम रोड की ओर बाएं मुड़ना होगा। दूसरा विकल्प मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़कर कुराली की ओर जाने और इको सिटी-1 के पास से PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम तक पहुंचने का है। प्रशासन ने दर्शकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित रूट का उपयोग करने की अपील की है।बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं।
दूसरा (वैकल्पिक) रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें।