पंजाब: मोहाली में लुटेरों ने एडवोकेट के घर घुस कर पत्नी हत्या कर की चोरी, नौकर को कुर्सी से बांध हुए फरार
Dec 31, 2025
मोहाली: मोहाली में पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की हत्या हो गई है। हालांकि इस मामले में हत्या करने का जो इरादा सामने आ रहा है उसमें चोरी का मामला सामने दिखाई दे रहा है, पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान यह आशंका की जा रही है कि घर में बड़ी चोरी की गई है, लेकिन कितने की चोरी हुई है अभी इसके बारे में पुलिस किसी तरह की पुष्टि नहीं कर पा रही है, क्योंकि एडवोकेट अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए विदेश गए हुए हैं और उनके आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगाl हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गहराई से जाँच करने का दावा कर रही है।
पुलिस के अनुसार, लूट के इरादे से हत्या की गई है। लुटेरे नौकर को बांधकर गहने कैश लूटकर फरार हो गए हैं। कृष्ण कुमार गोयल इस समय मस्कट अपनी बेटी के पास गए हुए हैं। फेज-5 में सुबह उनके घर काम करने वाली महिला ने शव को देखा इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। गोयल के घर में काम करने वाले नौकर को कुर्सी से बांधा गया था। महिला का गला घोंटा गया है। पुलिस के अनुसार, लूट के इरादे से हत्या की गई है। लुटेरे नौकर को बांधकर गहने कैश लूटकर फरार हो गए हैं।
कृष्ण कुमार गोयल इस समय मस्कट अपनी बेटी के पास गए हुए हैं। पुलिस ने नौकर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नौकर का नाम नीरज बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 25 साल है और वह 9 साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि लुटेरों ने महिला की हत्या की और नौकर को छोड़ गए,जबकि नौकर से उन्हें खतरा ज्यादा था। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दर्शन का माहौल है और स्थानीय लोगों का कहना है कि पंजाब में लगातार अपराधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और अब तो घर में भी रहना सुरक्षित भी नहीं है और लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।