August 30, 2026

राष्ट्रीय सैनी सभा ने किया संगठन विस्तार, पांच पदाधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र

0
Nnl 3

Narnaul News:

राष्ट्रीय सैनी सभा, हरियाणा, जिला महेन्द्रगढ़ द्वारा सम्मान समारोह व नागरिक अभिनंदन तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, सामाजिक एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम रविवार को बुदौ माता मंदिर, पुलिस लाइन के सामने, मोहल्ला सराय दुसरान, नारनौल में हुआ। कार्यक्रम में जिला महासचिव विजय सैनी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मान सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशोक कटारिया व जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी एडवोकेट, रविंद्र सैनी, मोहर सिंह सैनी जिला सचिव, नरवर सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, कृष्ण सैनी, दीपक सैनी जिला कार्यकारिणी सदस्य, खुबाराम, गौरव सैनी हल्का नारनौल उपाध्यक्ष, एडवोकेट बंटी सैनी, कमल सिंह सैनी हल्का नांगल चौधरी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार में समाज की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए, ताकि समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। साथ ही समाज की कुरीतियों को चिन्हित करके उन पर विचार-विमर्श कर उनका समाधान खोजना चाहिए।

जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने संगठन के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि हमारा संगठन जिला महेंद्रगढ़ में सबसे बेहतर और अच्छा कार्य कर रहा है। इसकी सराहना प्रदेश अध्यक्ष श्री जसवीर सैनी ने भी की है। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से आगे आने और संगठन के साथ जुड़ने की अपील की। साथ ही समाजहित के कार्य मुख्यमंत्री जी से मिलकर करवाने की भी कोशिश जा रही है
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों में नांगल चौधरी जिला उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी, जिला सचिव सुनील कुमार, हल्का अध्यक्ष नारनौल राकेश सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक सैनी व सन्नी सैनी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर समाज के मुख्य लोग अशोक कुमार पार्षद, अजीत सिंह प्रधान सब्जी मंडी, पवन मास्टर, बालकिशन, दीपक सैनी, राजू सैनी, रोहतास सैनी, मास्टर ओमप्रकाश, पियूष सैनी, पवन नागर, बिट्टू सैनी, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, सत्यवीर, नरेश कुमार, रामनिवास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed