Search

Haryana News: रेवाड़ी में बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Feb 26, 2026 4:58 PM

रेवाड़ी: चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव जैनाबाद निवासी विकाश व हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। 

जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला कम्पनी बाग रेवाड़ी निवासी यशपाल सैनी ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 23 फरवरी को वह अपनी बाइक से रेवाड़ी के नेहरु पार्क में घुमने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक को पार्क के गेट के पास खड़ा किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। 

जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव जैनाबाद निवासी विकाश व हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!