नई दिल्ली: खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में खेला जायेगा जिसमें करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे । पहला चरण 20 से 26 जनवरी के बीच लद्दाख में खेला गया था ।
खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने की घोषणा
मांडविया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुलमर्ग चरण शीतकालीन ओलंपिक के ठीक बाद हो रहा है । खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिये यह बिल्कुल सही समय है । लेह में पहला चरण काफी कामयाब रहा था जिसमें फिगर स्केटिंग को शामिल किया गया था । गुलमर्ग में चार पदक खेलों स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्कीइंग (क्रॉसकंट्री) और स्नोबोर्डिंग की स्पर्धायें होंगी ।
पिछली बार भारतीय सेना ने सर्वाधिक 18 पदक जीते थे जबकि हिमाचल प्रदेश दूसरे, लद्दाख, महाराष्ट्र और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे थे।