नांगल चौधरी शहर में ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही 2 बाइक इंपाउंड

Narnaul Police News:
नांगल चौधरी शहर में ट्रैफिक नियमों की पालना को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 2 बाइक इंपाउंड कीं।
वहीं, बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
