August 30, 2026

भाजपा ज़िला महेंद्रगढ़ के नेताओं व पदाधिकारियों ने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

0
Nnl 4

Narnaul Political News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज प्रसारण हुआ, जिसे भाजपा जिला महेंद्रगढ़ के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान संबंधित बूथों की बूथ कमेटियां भी उपस्थित रहीं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, जिला प्रभारी वरुण श्योरान, नारनौल विधायक ओम प्रकाश, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रभारी वरुण श्योरान एवं जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़वाल में कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह ने गांव गोठड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव गांव भुर्जट तथा नारनौल विधायक ओम प्रकाश नारनौल में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ से जुड़े।

इस अवसर पर जिला प्रभारी वरुण श्योरान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सदैव प्रेरणादायक और देशवासियों को नई ऊर्जा देने वाला होता है। प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रेरणादायी लोगों से संवाद करते हैं तथा उनकी उपलब्धियों और अनुभवों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे समाज के अन्य लोगों को भी राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की सहभागिता और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर किए जा रहे अनेक अच्छे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।

जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव ने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से जिला महेंद्रगढ़ के प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से ‘मन की बात’ सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा देता है।

डॉ यतेंद्र राव ने आज के संस्करण में प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए प्रेरणादायी प्रसंगों और सामाजिक सरोकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे सकारात्मक संदेश समाज में सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *