August 24, 2026

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक सुनवाई के लिए 10 मामले रखे जाएंगे

0
Vipul Goyal

Narnaul News: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे राजकीय पीजी महाविद्यालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। अब इस बैठक में 11 की बजाय 10 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि पंचायती राज नारनौल का एक, नगर परिषद/हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण/पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग का एक, जिला नगरीय आयुक्त/नगर परिषद/जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग/ नगर पालिका कनीना का एक, अतिरिक्त उपायुक्त/लोक निर्माण विभाग का एक, पुलिस अधीक्षक का एक, जिला नगरीय आयुक्त/नगर परिषद का एक, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के दो, जिला शिक्षा विभाग का एक तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव मालड़ा सराय के महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह व अन्य निवासीगण, हुड्डा सेक्टर एक के आरडब्ल्यूए एवं समस्त निवासीगण, कनीना के महाराज विजय दास शिष्य जानकी दास, आश्रम पीपला वाली बणी एवं समस्त क्षेत्रवासी, डोहर कला के प्रवीण कुमार, बनिहाड़ी के नितिन, मोहल्ला नलापुर नारनौल के मुकेश कुमार, विपिन कुमार सैनी व अन्य मोहल्ला निवासीगण, कौथल खुर्द की सरपंच रजनी देवी, राता कला के नरेंद्र, वार्ड नंबर 25 नारनौल के नगर पार्षद अजय सिंघल, संजय कुमार व अमन तथा गांव नावदी के अशोक कुमार का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed