August 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, 3 लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा

0
Nnl 1

Narnaul News: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह” के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल में 21 अगस्त को बड़ी सफलता मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर नारनौल में सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से लंबित चल रहे 3 मामलों का आपसी सहमति व समझौते से सफल निपटारा कराया गया।
इस विशेष आयोजन के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे सचिव नीलम कुमारी, संबंधित मामलों के अधिवक्ताओं और दोनों पक्षों के लोगों से संवाद किया। माननीय न्यायाधीशों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से मामले सुलझने पर प्रसन्नता जताई।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एडीआर सेंटर नारनौल में संबंधित मामलों के अधिवक्ता और पक्षकार स्वयं मौजूद रहे। वर्षों पुराने विवाद समाप्त होने पर दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की इस सराहनीय पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed