Search

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड: रूपनगर 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान

Dec 09, 2025 6:37 AM

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मंगलवार को दोनों पड़ोसी राज्यों में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना और पटियाला में यह क्रमशः 9.2 और 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.6 डिग्री सेल्सियस, 5.8 डिग्री सेल्सियस, 3.8 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस रहा।


दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी शीतलहर का असर दिखा और यहां तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में यह 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.3 डिग्री सेल्सियस, 5.8 डिग्री सेल्सियस, 9.4 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like:

Please Login to comment in the post!