Search

चंडीगढ़ के विकास मुद्दों पर तेज़ी लाने की मांग, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से टंडन की मुलाकात

Dec 09, 2025 4:29 AM

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल के सह–प्रभारी संजय टंडन ने सोमवार को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान चंडीगढ़ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिन पर दिल्ली में विचार–विमर्श जारी है। संजय टंडन ने चंडीगढ़ की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर तेज़ी से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इन मामलों को शीघ्र आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के हित में जिन योजनाओं और प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है, उन्हें गति देने की दिशा में अब निर्णायक कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया है। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार निरंतर सजग है और चंडीगढ़ के विकास के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा। संजय टंडन ने डॉ. जितेंद्र सिंह का समय देने, सार्वजनिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “हम सब मिलकर चंडीगढ़ को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं विकसित बनाने की दिशा में लगातार कार्यरत हैं।”

You may also like:

Please Login to comment in the post!