Search

गर्भवती पत्नी का कैंची से गला काटने के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

Feb 19, 2026 4:04 AM

झज्जर: एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को अपनी गर्भवती पत्नी की कैंची से गला काटकर हत्या करने और इसे लूटपाट की कोशिश का रूप देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अंशुल धवन (31) ने पिछले साल सितंबर में महक (27) से शादी की थी। दोनों गुरुग्राम में काम करते थे। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुरेश ने बताया कि रविवार रात को एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने अंशुल को लूटने की कोशिश की, उसकी कार छीन ली और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया।


उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे एक सूखी नहर के पास महिला का शव मिला, जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। एसएचओ ने बताया कि अंशुल के बयान पर संदेह होने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। अंशुल ने कबूल किया कि उसने दस्ताने पहनकर कैंची से महक की हत्या की थी, क्योंकि उसे उसके चरित्र पर संदेह था। एसएचओ ने बताया कि अंशुल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!