Search

Barwala News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया बरवाला अनाज मंडी का दौरा

Apr 04, 2026 5:16 PM

बरवाला: हरियाणा के कृषि व पशुपालन मंत्री शयाम सिंह राणा ने अधिकारियों के साथ बरवाला अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव सुरेंद्र सिंह से पोर्टल बारे पूरी जानकारी ली और उसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को जल्दी ही काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ उन्होंने मंडी में बिजली पानी व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।कृषि मंत्री ने मंडी में मौजूद किसानों व आढ़तियों से भी बात की। इस अवसर पर बातचीत में उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 113 मंडियां है और वह सभी मंडियों का दौरा कर रहे हैं।

उनका मंडियों में जाने का मुख्य  मकसद है किसानों के पोर्टल बारे पता करना वह मंडियों में जाकर देख रहे हैं कि किसानों का पोर्टल वेरिफाई हुआ है कि नही ताकि अपनी फसल लेकर आए किसान को मंडी गेट पर कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि वैसे वेरिफाई का काम तकरीबन पूरा हो चुका कहीं कहीं इक्का दुक्का रह गया है उसको भी जल्दी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ वह यह भी देख रहे हैं कि मंडियों में बोली एक अप्रैल से शुरू हुई है या नही। बारदाने बारे पूरी जानकारी ली जा रही है इसके साथ साथ गेंहु के उठान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है उठान वाले ठेकेदार को सतर्क किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान की फसल के एक एक दाने की खरीद की जाएगी किसी भी किसान को कोई भी दिक्कत नही आने दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल, मंडी सचिव सुरेंद्र सिंह, कमेटी के पूर्व चेयरमैन बल सिंह राणा, वॉयस चेयरमैन अक्षय राणा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सुशील सिंगला, ब्लाक समिति बरवाला के अध्यक्ष राजीव राठौड़, बरवाला के सरपंच ओमसिंह राणा, हरपाल सिंह आढ़ती, कुलविंदर सिंह आढ़ती, जसबीर सिंह आढ़ती, राजबीर सिंह आढ़ती सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!