22 व 23 सितंबर को लगेगा नसीबपुर में श्री जेठू बाबा का मेला, 21 की रात्रि जागरण

Narnaul News: श्री जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर में इस वर्ष भी भादो माह का विषाल मेला श्रद्वा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में 22 व 23 सितंबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। वहीं मेले के उपलक्ष्य में 21 सितंबर की रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।
गाॅव नसीबपुर मेले में आसपास के गाॅवों सहित दूर – दराज से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आते है ओर श्री जेठू बाबा के दर्षन कर पूजा-अर्चना एवं आषीर्वाद प्राप्त करते है। वही दूसरी ओर 22 सितम्बर को जल झुलनी एकादषी को सांय 4ः30 बजे श्री नृसिंह भगवान की झांकी निकाली जाएगी। 23 सितम्बर को श्री नृसिंह भगवान मन्दिर में दोपहर 12 बजे श्री नृसिंह भगवान की महाआरती होने के तत्पष्चात् श्री नृसिंह भगवान मन्दिर में चावल मूंग का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
