September 3, 2026

Narnaul: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

0
Nnl 1

Narnaul  : सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना अटेली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान बस अड्डा सिलारपुर मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आकाश निवासी सागरपुर, अटेली, इस समय मोहनपुर रोड स्थित पानी की टंकी के पास मौजूद है और उसके पास अवैध हथियार है तथा वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए टीम ने तुरंत रैडिंग पार्टी का गठन किया और पुलिस टीम मोहनपुर रोड स्थित पानी की टंकी के पास पहुंची। वहां एक युवक पानी की टंकी के पास बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश निवासी सागरपुर, अटेली बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी से हथियार के संबंधी वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने अवैध देशी कट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना अटेली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
#Narnaul, #Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed